हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य

हिंदी भाषा पर रोचक तथ्य (Interesting Facts About Hindi Langauge)

दोस्तों 14 सिंतबर को हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है तो चलिए हिंदी भाषा के संम्मान के इसी उपलक्ष्य में हम आज आपसे हिंदी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य सांझा करते है (Interesting Facts About Hindi Langauge)।

शायद आपको न मालूम हो, पर हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नही है और न ही किसी अन्य भाषा को भारत को राष्ट्रीय भाषा का सम्मान प्राप्त है।

अनेकों देशों में बोली जाने वाली

हिंदी सिर्फ भारत में ही नही, बल्कि कई अन्य देशों में भी बोली जाती है, जैसे कि

  • नेपाल
  • मॉरीशस
  • फिजी ,
  • सूरीनाम
  • गुयाना,
  • त्रिनिदाद एवं टोबैगो

उपरोक्त देशों के बारे में तो आपने आगे भी शायद-पढ़ा की यहां-यहां हिंदी बोली जाती है, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में भी हिंदी बोलने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसका मूल कारण, वहां भारतीयों का होना है।

हिंदी भाषा के इतिहास का अध्ययन

हिंदी भाषा के इतिहास का अध्ययन करके जिन्होंने सबसे पहली हिंदी भाषा में किताब लिखी वह एक भारतीय नही, बल्कि फ्रांसीसी थे जिनका नाम “ग्रासिन द तैसी” था।

अमेरिका में पहली बार 1977 मे हिंदी में भाषण

अमूमन लोग यही जानते है कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही अमेरिका में हिंदी में भाषण दिया है, लेकिन इससे पहले 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी जी भी अमेरिका में हिंदी में भाषण दे चुके है जब वह भारत के विदेश मंत्री थे।

सरल तथा अमीर भाषा

हिंदी भाषा को बहुत सरल और एक अमीर भाषा माना जाता है। सरल इसलिए क्योंकि इसमें जो लिखा जाता है, वही बोला जाता है। जैसे अंग्रेजी के साथ तुलना करे तो बहुत शब्द ऐसे भी है, लिखा कुछ और जाता है और बोला कुछ और, लेकिन हिंदी में ऐसा कुछ भी नही, जो लिखा जाता है, वही बोला जाता है। इसे अमीर भाषा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसका शब्द भंडार बहुत बड़ा है, इसमें ऐसे शब्द बहुत है, जिनके अर्थ हो।

तो दोस्तों आपको हमारी हिंदी के बारे में यह रोचक तथ्य कैसे लगे, हमे कमेंट करके जरूर बताये और यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी सांझा करना न भूले।

आगे भी ऐसी ही जानकारी रहते रहने के लिए ज्ञानपुंजी हमेशा याद रखे।