इंसान को नरक द्वार ले जाती है ये 3 गलतियाँ , प्रेमानंद महाराज ने बताया 

अच्छे कर्म करने वाले मरने के बाद स्वर्ग में जाते है और बुरे कर्म करने वाले नरक भोगते है।  क्या आप जानते है कि कौन सी गलतियाँ हमें नरक का द्वार पंहुचा देती है।

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज का कहना है कि तीन गलतियाँ करने के बाद इंसान का नरक लोक जाना तय हो जाता है इसलिए जीवन में ये गलतियाँ करने से बचे.

प्रेमानंद महाराज कहते है - कामः क्रोधस्तथा लोभस्तरमादेतत्त्रयं त्यजेत्।। अर्थात - काम, क्रोध व लोभ। यह तीन प्रकार के नरक के द्वार आत्मा का नाश करने वाले हैं

1. काम- प्रेमानंद महाराज कहते है कि पराई महिलाओ पर बुरी नजर डालने या सम्बन्ध बनाने वाले को नरक का सर्टिफिकेट जरूर मिलता है।

पराई महिलाओ के प्रति कामवासना का भाव मन में रखने से इंसान के सुकर्म नष्ट हो जाते है इसलिए जीवन में ये गलती कभी न करें। 

२ क्रोध - प्रेमानंद महाराज कहते है , दूसरो पर क्रोध करना , उनका अपमान करना और हिंसात्मक कार्य करने वाले भी नरक लोक जाते है. 

3 . लोभ - दूसरे के रुपए ,पैसे या संपत्ति पर बुरी नजर डालने वालों को भी नरक लोक में यातनाएं दी जाती है, इसलिए ये गलतिया कभी न करें 

  पाप करने से बचें अच्छे कर्म करके अपने सुकर्म बढ़ाए, राधा नाम जपे , वेद पठन प्रार्थना और ईश्वर का ध्यान करके नरक जाने से बचा जा सकता है। 

नरक जाने से कैसे बचे ?